फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रात में बूंदाबांदी से राहत, दिन में उमस बनी आफत

Wed, 24 May 2023 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए चेहरे पर दुपट्टा बांधे जाती युवती।संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिन में तेज धूप और गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। मंगलवार सुबह से ही तेज धूप ने असर दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर तक आसमान से आग बरसने लगी। लोग गर्मी से बेहाल हो गए। धूप से बचाव के लिए साधनों का प्रयोग करते नजर आए। हालांकि गर्म हवा का प्रकोप कुछ कम रहा। सोमवार देर रात बूंदाबांदी के साथ तेज हवा चली जिससे मौसम राहत भरा हो गया।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री और न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। मंगलवार को अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक तापमान घटने और बढ़ने से आंधी के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें