फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नरेश चौधरी नाम है मेरा': सिपाही बोला- जूते मारते हुए पैदल थाने लाऊंगा इसे; वीडियो वायरल

Tue, 23 May 2023 01:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

सार

वीडियो में सिपाही कह रहा है कि अबकी बार कप्तान साहब से कहकर इसे बदमाशों की टॉप-10 सूची में डलवाना है। इसके बाद बताऊंगा कि पुलिस कैसे दौड़ाती है।
 
विज्ञापन
वीडियो से लिया गया स्नैपशॉट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के थाना सदर के एक सिपाही का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें सिपाही किसी को बदमाशों की टॉप-10 सूची में डलवाने और जूते मारते हुए थाने लाने की बात कह रहा है। रुपये के लेन-देन की बात भी हो रही है। मामला एसपी के संज्ञान में आने के बाद सीओ को जांच सौंपी गई है।

विज्ञापन


थाना सदर बाजार में लंबे समय तक तैनात रहे सिपाही का यह वीडियो थाने के बाहर ही कुछ लोगों से बातचीत के दौरान बनाया गया है। इसमें एक अन्य सिपाही भी नजर आ रहा है। वीडियो में सिपाही कह रहा है कि अबकी बार कप्तान साहब से कहकर इसे बदमाशों की टॉप-10 सूची में डलवाना है। इसके बाद बताऊंगा कि पुलिस कैसे दौड़ाती है।

‘मैं कह देता हूं मेरा नाम नरेश चौधरी है... तुम्हारी कसम चारखंभा से जूते मारते हुए पैदल थाने लेकर आऊंगा।’ वीडियो में छह लोगों के तीन लाख रुपये का भी जिक्र है। वीडियो सामने आने के बाद एसपी एस. आनंद ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है। सिपाही का एक सप्ताह पहले ही मिर्जापुर थाने के लिए तबादला किया गया। इसके बाद वह छुट्टी पर चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी एस. आनंद ने बताया कि सिपाही का ट्रांसफर कर दिया गया है। वीडियो चार-पांच महीने पहले का है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें