सत्यपाल सिंह महाविद्यालय नवादा इंदेपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर नवीन शैक्षिक सत्र के लिए प्रॉस्पेक्टस का विमोचन किया गया। सपा जिलाध्यक्ष एवं चेयरमैन तनवीर खां ने महाविद्यालय परिसर में पौधे भी रोपे।
चेयरमैन खां ने कहा कि महाविद्यालय बाबू जी के सपनों को पूरा करने में कामयाब हो रहा है। इसके लिए स्टाफ के सदस्य भी बधाई के पात्र हैं। उप प्रबंधक अमित यादव रिंकू ने कॉलेज स्थापना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापरक शिक्षा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएस कॉलेज प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वह विश्व पर्यावरण दिवस पर पृथ्वी को हरा-भरा रखने का संकल्प लें, ताकि जनजीवन सुरक्षित रहे सके।
इससे पूर्व प्राचार्य डॉ. अजीजुर्रहमान खां ने कॉलेज की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रशासनिक निदेशक मोईन सफदर खान ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. विनय बाबू शुक्ला, डॉ. दीपक मिश्रा, रेखा गुप्ता, प्रदीप मेहरोत्रा, सुभान अहमद, हर्षित गुप्ता, सुशील कुमार, अनवर सईद, प्रेमचंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
बीएससी गृह विज्ञान की मान्यता मिली
उप प्रबंधक ने बताया कि कॉलेज में बीएससी गृह विज्ञान पाठ्यक्रम की मान्यता मिल गई है। बीएससी गृह विज्ञान खुलने से छात्राओं को बहुुत लाभ मिलेगा।