हिंदी एकांकी के जनक कहे जाने वाले भुवनेश्वर की स्मृति में अनामिका नाट्य संस्था मीराकांत के नाटक ‘भुवनेश्वर-दर-भुवनेश्वरÓ का मंचन करने की तैयारी में जुटी है। नाटक का मंचन इसी माह गांधी भवन में प्रस्तावित है।
टाउनहाल क्षेत्र स्थित भारद्वाज कॉलोनी में करीब आधा दर्जन कलाकार नाटक मंचन की तैयारी में जुटे हुए हैं। नाटक की मुख्य भूमिका में निर्देशक एवं वरिष्ठ रंगकर्मी चंद्र मोहन महेंद्रू ही दिखाई देंगे। वह लंबे अरसे बाद मंच पर दिखाई देंगे। उनका मानना है कि चूंकि भुवनेश्वर इसी शहर के थे, इसलिए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की जानकारी लोगों को होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से वह इस नाटक को खेलने की तैयारी में हैं। इस नाटक का मंचन विभिन्न जनपदों में हो चुका है। निखिल महेंद्रू ने बताया कि नाटक में आकाश सक्सेना, अभिषेक शुक्ला, दीपक मिश्रा उर्फ अप्पू, राजेंद्र सिंह माथुर, नीलम श्रीवास्तव मंच पर दिखाई देंगे तथा पाश्र्व में एनएसडी प्रशिक्षु तारिक अहमद खान और नेहपाल गौतम सहयोग कर रहे हैं।