फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वक्फ संपत्तियों का 12 तक पोर्टल पर कराएं पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वक्फ संपत्तियों को ‘उम्मीद’ पोर्टल पर दर्ज कराने के लिए मुतवल्लियों के पास 12 फरवरी तक का समय है। निर्धारित समय अवधि में ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कराने पर भविष्य में विभिन्न कानूनी व प्रशासनिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड के प्रदेशाध्यक्ष इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां ने बताया कि अब तक बड़ी संख्या में वक्फ संपत्तियां ऐसी हैं, जिनका पंजीकरण तकनीकी कारणों, आवश्यक दस्तावेजों की कमी या जानकारी के अभाव में नहीं हो सका है। मुतवल्ली अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना शीघ्र ही अपनी वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण पोर्टल पर पूर्ण कर लें। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर पंजीकरण से संपत्तियों का डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित होगा, इससे अवैध कब्जों पर रोक लगाने, संपत्तियों के संरक्षण, विकास एवं पारदर्शी प्रबंधन में सहायता मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें