रोडवेज बस अड्डे का निरीक्षण करते क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा। स्रोत: डिपो
शाहजहांपुर। हरदोई परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने शुक्रवार को बस अड्डे का निरीक्षण किया। उन्होंने कम हो रहे राजस्व को बढ़ाने के निर्देश दिए।
दोपहर करीब 12 बजे सेटेलाइट बस अड्डे पहुंचे गौरव वर्मा ने वहां पर पौधा रोपा। इसके बाद सेटेलाइट बस अड्डे पर आने वाली बसों की जानकारी ली। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद शहर के अंदर बस अड्डे पर पहुंचे और पटलों पर जाकर कर्मचारियों से उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली।
स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी पत्रावली को अनावश्यक रोका नहीं जाए। काम को तेज गति से निपटाया जाए। उन्होंने डिपो की आय की समीक्षा की और बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यालय से आने वाले निर्देशों पर अमल किया जाए। कार्य में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर एआरएम अरुण कुमार, केंद्र अध्यक्ष विनोद मिश्रा आदि मौजूद रहे।