फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भैंसी नदी में जलधार बहने पर किया हनुमान चालीसा का पाठ

विज्ञापन
पुवायां में भैंसी नदी के तट पर ध्वज स्थापित करते लोकभारती कार्यकर्ता। स्रोत : कार्यकर्ता
विज्ञापन
पुवायां। भैंसी नदी में जलधार बहने पर भैंसी नदी पुनर्जीवन और संरक्षण अभियान के तहत खुटार रोड पर भैंसी तट पर कार्यक्रम आयोजित कर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। कार्यक्रम में हरीशंकरी पौधों का रोपण किया गया और ध्वज स्थापित किया गया। तट की देखभाल गांव गंगाई के आचार्य अंबिका करेंगे।
विज्ञापन

तय किया गया कि तट पर नियमित कार्यक्रम किए जाएंगे। हर अमावस्या और पूर्णिमा को सत्यनारायण की कथा होगी, मंगलवार को साप्ताहिक सुंदरकांड का पाठ का आयोजन होगा। कार्यक्रम में पन्ना घाट के स्वामी रूद्र देवानंद, विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष राजीव सिंह, विपिन शुक्ला, प्रेमशंकर वाजपेयी, प्रमोद सिंह, लोकभारती के जिला संयोजक लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, संजय सूर्या सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें