फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पहले से बनी सड़क के निर्माण के लिए फिर से निकाली निविदा

Thu, 15 Feb 2024 03:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
बंडा के मोहल्ला गुरुनानक कॉलोनी निवासी महेंद्र अरोड़ा के मकान से मेहंदी हसन तक के मकान तक बनी इ
विज्ञापन
बंडा। नगर पंचायत चुनाव से पहले बनाई गई इंटरलॉकिंग सड़क का फिर से टेंडर निकाल दिया गया। मामले का ईओ ने संज्ञान लेकर जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन


मोहल्ला गुरुनानक कॉलोनी निवासी महेंद्र अरोड़ा के मकान से मेहंदी हसन तक के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली का निर्माण नगर पंचायत चुनाव से पहले ग्राम पंचायत की ओर से कराया गया था। इसी सड़क का दो फरवरी को फिर से तीन लाख 78 हजार 784 रुपये की लागत से निर्माण के लिए निविदा प्रकाशित कर दी गई। लोगों का कहना है कि बंडा में कई गलियां हैं जिनमें पानी भरा रहता है लेकिन उनके निर्माण की कवायद नहीं की जा रही। बनी हुई सड़क का फिर से टेंडर निकाल दिया गया। इस संबंध में ईओ सत्येंद्र प्रकाश ने बताया कि बृहस्पतिवार को जानकारी कराई जाएगी कि यह प्रस्ताव किसने दे दिया है। जेई से बात की जाएगी और इसकी जांच कराई जाएगी। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद इशहाक उर्फ बड़े लल्ला का कहना है कि गली को ऊंचा करने के लिए फिर से प्रस्ताव डलवाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें