फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 25 डिग्री के ऊपर अधिकतम पारा, गेहूं की फसल को होगा नुकसान

Thu, 15 Feb 2024 03:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बादल छाए रहने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उछाल आया है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। ऐसे में गेहूं की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। कृषि वैज्ञानिकों ने खेत में सिंचाई करने की सलाह दी। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को मौसम खुला रहेगा। इससे तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन


गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई।
-
बाली में बीज हल्के होने की संभावना
कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि फरवरी मध्य में अधिकतम तापमान 25 डिग्री से ऊपर पहुंचना गेहूं की फसल के लिए काफी हानिकारक है। जो गेहूं पहले बोया गया था, उनमें अब बाली आ गई होंगी। ऐसे में उनके बीज हल्के पड़ सकते हैं। किसान इस वक्त फसल की लगातार सिंचाई करते रहें, ताकि खेतों में नमी बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें