फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: श्रीराम के बाणों से रावण को मिला मोक्ष, सत्य की हुई विजय

विज्ञापन
ओसीएफ रामलीला में जलता रावण का पुतला। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। फैक्टरी स्टेट ओसीएफ रामलीला मंचन में बुधवार को रावण वध के प्रसंग का मंचन किया गया। रावण वध की लीला के बाद आतिशबाजी और पुतला दहन किया गया।
विज्ञापन

कुंभकर्ण और मेघनाद के वध की सूचना मिलने पर रावण युद्ध की तैयारी करता है। मंदोदरी उसे सीता को श्रीराम को लौटाने की सलाह देती है, लेकिन रावण अपने निर्णय पर अडिग रहता है। वह कहता है कि यदि श्रीराम वास्तव में ईश्वर के अवतार हैं तो उन्हीं के हाथों मोक्ष प्राप्त करेगा। इसके बाद रावण महादेव की आराधना करता है।
युद्धभूमि में श्रीराम और रावण के बीच भीषण युद्ध होता है। अंत में श्रीराम के बाणों से रावण धराशायी हो जाता है। इसके बाद श्रीराम-लक्ष्मण को रावण से ज्ञान लेने के लिए भेजते हैं। रावण के अंतिम उपदेश के साथ मंचन में ज्ञान, विनम्रता और धर्म का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

मंचन का शुभारंभ मुख्य महाप्रबंधक एवं मुख्य संरक्षक श्रीकांत डोईफोडे, अध्यक्ष एवं अपर महाप्रबंधक एसएस मीना तथा महासचिव एवं उपमहाप्रबंधक ऋषि बाबू ने भगवान के स्वरूपों की आरती उतारकर किया।
मंचन के दौरान दौरान सचिव एके व्यास, देवेश दीक्षित, संयुक्त सचिव अजय सक्सेना, निर्देशक अंकित सक्सेना, सहायक निदेशक सुहेल मोहम्मद, कोऑर्डिनेटर पैट्रिक दास, प्रभारी महेंद्र दीक्षित, सुरक्षा प्रभारी राममोहन अग्निहोत्री, व्यवस्थापक प्रदीप अग्निहोत्री, भोजन व्यवस्थापक रामकुमार दीक्षित, मीडिया प्रभारी रोहित बीएसए और मंच संचालक सतीश सक्सेना मौजूद रहे।
मंचन में श्रीराम की भूमिका मोहित वाजपेयी, लक्ष्मण-अमित श्रीवास्तव, सीता-रानी मिश्रा, रावण-अंकित सक्सेना, मंदोदरी-चांदनी सागर, महामंत्री-संदीप आर्य, हनुमान-अंकित अवस्थी, सुग्रीव-सुभाष, अंगद-सूर्यांश और विभीषण-देवेंद्र पाल ने निभाई।

मेले में भीड़ से बिगड़ी यातायात व्यवस्था
शाहजहांपुर। ओसीएफ रामलीला मेले में रावण का पुतला दहन देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धा और उत्साह के इस सैलाब के आगे यातायात पुलिस की व्यवस्था बिगड़ गई। मेले में मौजूद हजारों लोग एक साथ अपने घरों की ओर रवाना हुए तो सड़कों पर पैदल चलने वालों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

वहीं, एसपी सौरभ दीक्षित ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने मौके पर तैनात अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को कड़ी हिदायत देते हुए भीड़ को व्यवस्थित तरीके से निकालने के निर्देश दिए। संवाद

ओसीएफ रामलीला में जलता रावण का पुतला। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें