फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड न देने पर प्रदर्शन

Fri, 27 Mar 2015 11:46 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विकलांगों और गरीब तबके के लोगों को आश्वासन के बावजूद आवास और नए राशन कार्ड नहीं दिए जा रहे हैं। जिसपर शोषित समाज मोर्चा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर राशन कार्ड जारी करने सहित जनहित की कई मांगें उठाईं।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में शोषित मोर्चा की पुवायां तहसील के अध्यक्ष ऋषि कुमार ने कहा कि समाज के वंचित और बेसहारा तबके के लोगों की समस्याओं का निस्तारण करने के बजाय सिर्फ वही काम किए जा रहे हैं, जो सत्ता पक्ष के लोग चाह रहे हैं। दो साल से विकलांग और गरीबी की रेखा केनीचे जीवन यापन करने वाले आवास, राशन कार्ड जैसी मूलभूत सुविधाएं मांग रहे हैं, लेकिन शासन के आदेश पर भी अमल नहीं हो रहा। ज्ञापन में शासन से शोषित, वंचित और बेसहारा तबके के लिए घोषित सभी योजनाओं का लाभ दिलाने और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में गड़बड़ी करने वाले कर्मचारियों को दंडित करने की मांग की गई है। साथ ही मांगों को अनदेखा करने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी गई है। धरना-प्रदर्शन में देवराज सिंह, मनीराम, पारस सिंह, प्रेमपाल, शाकिर अली, रामसागर यादव, गणेश प्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें