फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पिलाकर गाड़ी से कुचलकर मार डाला

विज्ञापन
मृतक का फ़ाइल फोटो - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
जैतीपुर (शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र के मरुआ झाला गांव के रवींद्र ने पुलिस को दिए प्रार्थना में बताया कि गांव का सुधीर अपने दो दोस्तों के साथ उसके भाई सत्यपाल उर्फ छुट्टन को रविवार शाम 7 बजे गांव के चौराहे पर गाड़ी से घुमाने ले गया था। फिर सभी ने शराब पी और बैक गियर में बोलेरो को स्पीड में ले जाकर सत्यपाल को टक्कर मार दी और दोनों पहिया उनकी छाती से उतर गए। जिससे उसकी मौत हो गई। सत्यपाल पर गाड़ी चढ़ने के बाद बोलेरो चालक के हाथ पांव फूल गए। सूचना पर वह पहुंचे और दुर्घटना में घायल भाई को अपनी गाड़ी से लेकर इधर उधर अस्पताल में दौड़ते रहे। देर रात जिला अस्पताल पहुंचे जहां पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। भाई दिल्ली में रिक्शा चलाता था। होली पर घर आया था। लॉकडाउन की वजह से वापस नहीं जा सका। थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि भाई की तहरीर पर चालक सुधीर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें