फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बारिश में बाइक फिसलने से दुष्कर्म पीड़िता चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी का बृहस्पतिवार को भी मेडिकल नहीं हो सका। मेडिकल कराने के लिए निकली किशोरी बारिश के चलते बाइक फिसलने से मामूली रूप से चोटिल हो गई। पुलिस के अनुसार, अब शुक्रवार को किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा। वहीं, मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

किशोरी ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। आरोप है कि पिता उसके पति को भी प्रताड़ित कर रहा था। मना करने पर उसके पति को जान से मारने की धमकी देता था। वहीं, दूसरी ओर मृतक युवक की पत्नी ने थाने में तहरीर दी। अपनी बेटी, दामाद, बेटी की ननद, सास और जेठ आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।
तहरीर में बताया गया कि उनके पति से दहेज की मांग की जा रही थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पति दहेज की मांग पूरी नहीं कर सके। इसी कारण उन लोगों ने मिलकर षड्यंत्र किया। बेटी से दुष्कर्म की झूठी तहरीर दिलवाई। रविवार सुबह पति को पुलिस थाने ले गई। तबीयत बिगड़ने पर पति को मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां पति की मौत हो गई। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि शुक्रवार को किशोरी का मेडिकल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें