फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। युवक ने एक महिला को शादी का झांसा देकर ले जाने के बाद बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा और जमीन अपने नाम करा ली।
विज्ञापन

मामला खुटार के एक गांव का है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति की मौत लगभग छह वर्ष पूर्व हो चुकी है। जेठ के रिश्तेदार जिला कन्नौज के थाना इंदलगढ़ के गांव मिढ़ईपुरवा निवासी एक व्यक्ति का उसके घर आना जाना था। उक्त ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। शादी के लिए कहने पर वह टालता रहा। नवंबर 2018 में आरोपी उसे अपने साथ इंदलगढ़ ले गया। वहां पहुंचने पर पता चला कि आरोपी शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं।
उसने आरोपी से शादी की बात छिपाने और झांसा देकर संबंध बनाने कर शिकायत की तो आरोपी ने उसे और उसकी आठ वर्षीय पुत्री को बंधक बना लिया। पुत्री को भी बंधक बना लिए जाने से वह बेवस हो गई। आरोपी और उसका दोस्त उससे दुष्कर्म करते रहे। एक जनवरी 19 को आरोपी उसे एक चार पहिया वाहन से पुवायां तहसील लाए और रात में खुटार में पुवायां रोड पर एक स्कूल के पास के एक घर पर ले गए। उससे कहा गया कि सुबह छोड़ दिया जाएगा। रात में खुटार के एक गांव के रहने वाले दो लोग आए और दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे जमकर पीटा गया। धमकी दी गई कि अगर पुलिस से शिकायत की तो जान से मार देंगे। उसे जिस घर में रोका गया था उसके स्वामी ने आरोपियों के सहयोग से रात में मोबाइल से उसकी वीडियो क्लिप बना ली और उसे वायरल करने की धमकी देते हुए इंदलगढ़ के युवक ने जमीन अपने नाम कराने को कहा। उसकी पुत्री को भी मार देने की धमकी दी गई। आरोपी ने उसकी 14 बीघा जमीन में कुछ जमीन अपने नाम करा ली और कुछ जमीन एक फार्म के नाम करा दी और सारा रुपया हड़प लिया। इसके बाद आरोपी उसे फिर से इंदलगढ़ ले गए और 19 अक्तूबर तक बंधक बनाकर रखा और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

किसी तरह 20 अक्तूबर को मौका मिला तो वह भाग निकली। खुटार आकर उसने रिश्तेदारों को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद शनिवार को महिला ने खुटार के वीडियो बनाने वाले गृहस्वामी और दुष्कर्म करने वाले चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है। थानाध्यक्ष तेजपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें