फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भैंसी नदी के किनारे पौधरोपण के लिए रेंजर ने किया मुआयना

विज्ञापन
पौधरोपण के लिए भैंसी नदी किनारे मुआयना करते सिंधौली के रेंजर वीरेश राव। स्रोत स्वयंसेवक
विज्ञापन
पुवायां। भैंसी नदी की खोदाई के साथ ही लघु सिंचाई विभाग और वन विभाग के अधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं। नदी किनारे पौधरोपण के लिए मंगलवार को मंगलवार को रेंजर ने पन्नघाट, झरसा, मीरपुर, बरौना आदि में नदी पटरी को देखा और पौधरोपण के लिए आकलन किया।
विज्ञापन

रेंजर ने कहा कि खोदाई का काम होते ही पौधरोपण की तैयारी शुरू कर दी जाएगी। सिंधौली रेंज में भैंसी नदी का लगभग 15 किमी क्षेत्र पड़ेगा। इसमें लगभग सात हजार पौध लगने का अनुमान है। उधर, खुटार के रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को वन कर्मियों की टीम लगाकर सर्वे कराया गया है। खुटार रेंज में भैंसी नदी का क्षेत्र लगभग 63 एकड़ पड़ेगा। 63 एकड़ में लगभग 15625 पौध लगने का अनुमान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें