फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हार्ट अटैक से हुई थी रामश्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मिर्जापुर की ग्राम पंचायत थाथरमई में पेड़ काटे जाने के मामले में कार्रवाई न होने के सदमे में रामश्री (80) की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को पोस्टमॉर्टम कराया गया। रिपोर्ट में उसकी मौत हार्ट अटैक से होने की पुष्टि हुई। प्रभारी तहसीलदार ने जांच कर रिपोर्ट एसडीएम को दी है।
विज्ञापन

रामगुलेश और श्यामबाबू ने मिर्जापुर थाना प्रभारी को तहरीर देकर बताया था कि मड़ैया गुजरान गांव में पट्टे पर दी गई जमीन पर लगाए गए सैकड़ों फलदार और यूकेलिप्टस के पेड़ कुछ लोगों ने काट लिए। आरोप लगाया कि कार्रवाई के लिए एसडीएम से मिले तो उनसे रिश्वत मांगी गई। इस पूरे प्रकरण से सदमे में आईं मां रामश्री की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
वहीं, एसडीएम ने आरोपों को निराधार बताया था। बृहस्पतिवार को रामश्री का पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसमें हार्ट अटैक से मृत्यु होने की पुष्टि हुई है। प्रभारी तहसीलदार अनुराग दुबे ने बताया कि मौके पर जाकर जांच कर ली गई है। वहां करीब आठ हेक्टेयर जमीन 6 (4) सुरक्षित श्रेणी की पाई गई। सुरक्षित जमीन का पट्टा नहीं हो सकता है। मौके पर पेड़ भी नहीं लगे मिले। कुछ पेड़ जमीन के चारों तरफ मेड़ पर लगे मिले हैं। जांच रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई के लिए एसडीएम को दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें