फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खैंचि सरासन श्रवन लगि छाड़े सर एकतीस।

विज्ञापन
पुवायां में रामलीला में भगवान राम और हनुमान जी के बीच संवाद की लीला का मंचन करते कलाकार। संवाद 
विज्ञापन
पुवायां। नगर के रामलीला मेले में बुधवार को रावण वध लीला का मंचन कर पुतला दहन किया गया। इस दौरान जय श्रीराम की गूंज रही।
विज्ञापन

पुवायां रामलीला मैदान पर श्रीराम-रावण युद्ध देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। राक्षसों और वानर सेना के बीच युद्ध मंचन देख दर्शक खूब रोमांचित हुए। हनुमान समेत वानर सेना की उछलकूद देख बच्चों में विशेष उत्साह रहा। एक-एक कर राक्षस सेना के महारथी मारे जाने और मेघनाद व कुंभकर्ण का वध होने के बाद रावण ने खुद युद्ध मैदान पर मोर्चा संभाला।
विज्ञापन

विभीषण ने रावण की नाभि में अमृत होने की जानकारी भगवान राम को दी। इसके बाद श्रीराम ने निशाना साधते हुए एक साथ 31 बाण छोड़े। एक बाण से रावण की नाभि का अमृत सूख गया। 30 बाणों से रावण के 10 सिर और 20 भुजाएं कट गईं। रावण के धराशायी होते ही पुतला आग के हवाले कर दिया गया। धू-धूकर जल रहे पुतले से पटाखों के धमाके गूंजते रहे। भीड़ के चलते पुलिस और मेला कमेटी के स्वयंसेवकों को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें