फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुईं रामलीला मेला की तैयारियां

Mon, 05 Oct 2015 10:53 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
ओसीएफ के प्रख्यात रामलीला मेला प्रदर्शनी की तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गई हैं। एक ओर कलाकार दोपहर बाद से ही रामलीला रिहर्सल शुरू कर देते हैं और देर रात तक दर्जनों महिला-पुरुष और बाल कलाकार संवाद अदायगी सुधारने में जुटे रहते हैं, वहीं रामलीला के दौरान लगने वाली मेला प्रदर्शनी के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगने भी शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

ओसीएफ मेला प्रदर्शनी में आकर्षक झूलों, जादू शो आदि का भी बहुत क्रेज रहता है। दूर-दूर सेेे दुकानदार तमाम प्रकार की दुकानें लेकर आते हैं। मेले के दौरान हजारों महिलाएं-पुरुष पहुंचकर आनंद लेते हैं। इस बार भी कोलंबस, हवाई झूले, जिग-जैक आदि झूले यहां पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें