फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 28 नवंबर से शुरू होगी रामकथा, बांटी गईं जिम्मेदारियां

विज्ञापन
टाउनहॉल स्थित निजी होटल में बैठक करते मंगलमय परिवार के लोग। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ओसीएफ रामलीला मैदान पर 28 नवंबर से होने वाली श्रीराम कथा के संदर्भ में रविवार को टाउन हॉल स्थित एक होटल में आयोजक मंडल मंगलमय परिवार की बैठक हुई। इसमें आयोजन को सुव्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि 28 नवंबर से छह दिसंबर तक संत विजय कौशल के श्रीराम कथा सुनाएंगे। बैठक में प्रचार-प्रसार, परिवहन, यातायात, पंडाल, मंच सज्जा, स्वच्छता, सुरक्षा और प्रसाद वितरण की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डीपीएस राठौर के संचालन में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, विजय कौशल जी महाराज के सहयोगी एवं मुख्य अतिथि मोहित द्विवेदी, बार एसोसिएशन के महासचिव राजेश अवस्थी, मंगलमय परिवार के सदस्य असित पाठक, कौशल मिश्रा, हरिशरण वाजपेयी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें