फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉली बैग की अस्थायी ठोकरें रोकेंगी रामगंगा की बाढ़

Tue, 11 Jul 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 रामगंगा की बाढ़ से तटवर्ती गांवों को बचाने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा नदी के पुराने बहाव मार्ग की खुदाई का कार्य कराए जाने के साथ नदी के मुहाने पर पॉलीबैग की अस्थायी ठोकरें बनाकर भू-कटान रोकने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अवर अभियंता श्याम कुमार ने बताया कि ग्राम पहाड़पुर के निकट नदी के पुराने बहाव मार्ग को जेसीबी से गहराकर नदी का बहाव सीधा कर दिया गया है। आबादी की ओर आ रही नदी का रुख मोड़ने के लिए 20 मीटर लंबे तथा तीन मीटर चौड़े पॉली ट्यूब में रेता-बालू भरकर ठोकरें बनाने का कार्य सोमवार से आरंभ कर दिया गया है।
इस बीच, भाकियू के तहसील अध्यक्ष उदयवीर यादव, बुधपाल सिंह वर्मा, रामकिशोर शर्मा, सुनील श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, राजेन्द्र राठौर आदि ने मौके पर जाकर ठोकरों के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उनका कहना है कि सोमवार को श्रमिकों ने दोपहर बाद से कार्य शुरू किया। जेई श्याम कुमार को अवगत कराने के बाद काम शुरू हो सका। 
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं के अनुसार नदी की खुदाई से लेकर ठोकरें बनाने तक का कार्य विभागीय मेठ की देखरेख में धीमी गति से किया जा रहा है। विभागीय अभियंताओं की गैर मौजूदगी में श्रमिक मनमानी कर रहे हैं और इससे निर्माण कार्य में काफी विलंब हो रहा है। इधर, सिंचाई विभाग के तार बाबू गिरिजा किशोर मिश्र ने स्पष्ट किया कि विभाग और प्रशासन के अधिकारी काम की लगातार मॉनीटरिंग कर रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें