फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रामाश्रम सत्संग का तीन दिवसीय समारोह आज से, देशभर से पहुंचेंगे श्रद्धालु

Fri, 13 Nov 2026 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में सत्संग के लिए तैयार किया पांडाल। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहजहांपुर। रामाश्रम सत्संग मथुरा के संस्थापक समर्थ गुरु डॉ. चतुर्भुज सहाय के अवतरण पर्व पर 13 से 15 नवंबर तक तीन दिवसीय सत्संग समारोह आयोजित किया जाएगा। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के खेल मैदान स्थित मुमुक्षु आश्रम में होने वाले आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें शामिल होने के लिए देश के विभिन्न शहरों से सत्संगी पहुंचने लगे हैं।

आयोजन समिति के अध्यक्ष आचार्य ब्रजेश गुप्ता ने बताया कि समारोह का उद्घाटन सत्र 13 नवंबर को सुबह नौ बजे शुरू होगा। बताया कि आयोजन में टूंडला, ग्वालियर, अलीगढ़, फरीदाबाद, दिल्ली, लखनऊ, अहमदाबाद, हरिद्वार, उन्नाव, पीलीभीत और गोला गोकर्णनाथ सहित कई स्थानों से श्रद्धालुओं के पहुंचेंगे। सत्संग स्थल पर ध्यान साधना के लिए विशाल पंडाल बनाया गया है। श्रद्धालुओं के लिए आवास, भोजन, चाय-नाश्ते और जूता-चप्पल रखने की निशुल्क व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को देखते हुए चिकित्सकों की टीम मौजूद रहेगी। इसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनमोहन लाल गुप्ता, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. पूनम गुप्ता और डॉ. राजेंद्र कुशवाहा सेवाएं देंगे। होम्योपैथिक चिकित्सक गौरव कौशल शिविर लगाकर निशुल्क परीक्षण और दवाएं उपलब्ध कराएंगे। व्यवस्था में रितेश सक्सेना, विजय अरोड़ा, डॉ. मनमोहन लाल गुप्ता, जय अग्रवाल, निर्भय अग्रवाल, अजय अग्रवाल, अमित गुप्ता का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें