फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रामाश्रम सत्संग कल से, आज से आने लगेंगे संत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। समर्थ गुरु संत डाॅ.चतुर्भुज सहाय के अवतरण पर्व पर तीन दिवसीय आंतरिक सत्संग समारोह 25 अक्तूबर से एसएस कॉलेज के मैदान पर प्रारंभ होगा। सत्संग को लेकर तैयारियाें ने तेजी पकड़ ली है। संतों के आने का सिलसिला भी शुक्रवार से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सत्संग में टुंडला के गृहस्थ संत कृणकांत व दिल्ली से अनूप कुमार पचौरी शुक्रवार को आएंगे। संत प्रभुदयाल और डॉ.सुभाष चंद्र शर्मा 25 अक्तूबर को आएंगे। रामाश्रम सत्संग के वर्तमान संचालक आलोक कुमार कुलश्रेष्ठ 26 अक्तूबर को आएंगे। आचार्य ब्रजेश गुप्ता ने बताया कि अलीगढ़ के देवेंद्र गौड़ के आने की स्वीकृति भी मिल गई है।
उन्होंने बताया कि ड्रीम रिसोर्ट मैरिज लाॅन में भोजन व्यवस्था के लिए पंडाल लगा दिया है। यहां प्रसाद बनवाने के साथ ही कार्यकर्ताओं के भोजन की जिम्मेदारी पंकज टंडन को दी गई है। व्यवस्था में धनपाल सिंह चौहान, कंचन गुप्ता, सागर रस्तोगी, प्रेम मोहन गुप्ता, राजकमल मिश्रा, सरिता अग्रवाल, निकेत कुलश्रेष्ठ, कृष्ण गोपाल गुप्ता, पुष्पा टंडन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें