जो डॉक्टर और संसाधन हैं उन्हीं से करेंगे बेहतर कार्य
नवागत मुख्य चिकित्साधिकारी रामप्रवेश रावत ने शुक्रवार को दोपहर बाद कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान सीएमओ कमल कुमार ने उनका स्वागत कर उन्हें चार्ज सौंपा। नवागत अधिकारी का सीएमओ कार्यालय के कर्मचारियों ने हरदोई बाईपास स्थित जिले की सीमा में प्रवेश करते ही फूल मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यालय पहुंचकर विधिवत चार्ज लिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह इससे पहले हरदोई में जिला क्षय रोग अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। 2011 में देवरिया जिले में सीएमओ परिवार कल्याण के पद पर भी रहे। अपने मातहतों से परिचय के बाद उन्होंने अपनी कार्यशैली भी साफ कर दी। कहा कि चार्ज लेने के बाद कोई औपचारिकता नहीं करनी है, केवल काम करना है। डॉक्टरों की कमी के सवाल पर कहा कि डॉक्टरों की कमी के बाद भी जितने डॉक्टर और संसाधन हैं उन्हीं में पब्लिक को बेहतर सेवा देनी है। शासन की मंशा क अनुरूप सभी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा।