शाहजहांपुर। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अमौसी रेलवे स्टेशन पर छह से 13 अक्तूबर तक नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होगा। इसके चलते 22453 राज्यरानी एक्सप्रेस आठ अक्तूबर को निरस्त रहेगी। इसी तरह 22454 राज्यरानी एक्सप्रेस नौ अक्तूबर को निरस्त रहेगी। संवाद
तीन दंपती में सुलह कराई
शाहजहांपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र पर मंगलवार को 18 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई। तीन दंपतियों का मनमुटाव दूर कर आपस में समझौता कर लिया है। महिला आरक्षी पिंकी, मोनिका, सरस्वती मौजूद रहीं। संवाद