शाहजहांपुर। मेरठ से चलकर लखनऊ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस बुधवार को करीब 12 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। इस बीच कैरिज विभाग की टीम ने एसी बोगियों में तकनीकी जांच की।
अपराह्न 12:40 बजे डाउन लाइन की राज्यरानी एक्सप्रेस को लाइन नंबर एक पर लिया गया। ट्रेन के रुकने के बाद कैरिज विभाग की टीम ने बोगियों की तकनीकी जांच की। टीम ने एसी बोगियों जांचा। इसके बाद ट्रेन 12:52 बजे आगे रवाना की गई। अधिकारियों ने बताया कि गरीब रथ एक्सप्रेस के गुजरने के बाद लाइन खाली न होने के कारण ट्रेन को रोका गया था। गाड़ी रुकने पर यात्री पूछताछ काउंटर पर पहुंच गए और जानकारी ली। उन्हें भी लाइन खाली नहीं होने की जानकारी देकर शांत किया गया। संवाद