फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर जमकर थिरके राजपाल: भतीजी की शादी में बच्चों संग नाचे अभिनेता, विदाई पर हुए भावुक; देखें Video

Fri, 20 Feb 2026 05:06 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर

सार

खुशी के इस माहौल के बीच विदाई का क्षण भावुक कर देने वाला रहा। सुबह जब प्रियंका की विदाई हुई तो राजपाल यादव अपनी भतीजी को गले लगाते हुए भावुक हो गए। उनकी आंखें नम हो गईं और परिवार के अन्य सदस्य भी भावनाओं से भर उठे।
विज्ञापन
बच्चों संग नाचे राजपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेक बाउंस मामले में जेल से जमानत पर बाहर आए अभिनेता राजपाल यादव गुरुवार को अपनी भतीजी की शादी में पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। बंडा क्षेत्र स्थित उनके पैतृक गांव कुंडरा में विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया। गांव में विशाल पंडाल सजाया गया था, जहां नेताओं से लेकर रिश्तेदारों और शुभचिंतकों तक की भीड़ उमड़ी रही। पूरे कार्यक्रम में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

विज्ञापन

राजनेता भी शादी में हुए शामिल
राजपाल के बड़े भाई श्रीपाल की बेटी प्रियंका की शादी को लेकर परिवार ने खास तैयारियां की थीं। मेहमानों के स्वागत के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। खानपान की समुचित व्यवस्था के साथ ही सजावट पर भी खास ध्यान दिया गया। बरात के आगमन पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया गया। जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेता भी समारोह में शामिल हुए और नवदंपति को आशीर्वाद दिया।

डीजे पर जमकर थिरके राजपाल
समारोह के दौरान राजपाल यादव ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने मेहमानों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और काफी समय तक लोगों से मुलाकात करते रहे। जैसे ही डीजे की धुन बजी, राजपाल खुद को रोक नहीं सके और मंच के सामने जमकर थिरके। उनके नृत्य ने समारोह में चार चांद लगा दिए और मौजूद लोगों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

विदाई पर हुए भावुक
हालांकि, खुशी के इस माहौल के बीच विदाई का क्षण भावुक कर देने वाला रहा। सुबह जब प्रियंका की विदाई हुई तो राजपाल यादव अपनी भतीजी को गले लगाते हुए भावुक हो गए। उनकी आंखें नम हो गईं और परिवार के अन्य सदस्य भी भावनाओं से भर उठे। इस तरह हंसी-खुशी और भावनाओं के संग प्रियंका की शादी संपन्न हुई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें