फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां में राजीव चौक पर फिर लगा जाम

Fri, 07 Mar 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पुवायां के राजीव चौक पर लगा जाम। संवाद - फोटो : परिजन
विज्ञापन
पुवायां। राजीव चौक पर बृहस्पतिवार दोपहर फिर जाम लग गया। मौके पर मौजूद एक होमगार्ड को जाम खुलवाने में पसीने छूट गए।
विज्ञापन

राजीव चौक पर जाम की समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है। यहां आए दिन जाम लग जाता है, जिस कारण वाहन चालकों और स्कूल आने जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कुछ दिन पूर्व तालाब में डूबे व्यक्ति को सीएचसी ले जाते समय थाना प्रभारी की गाड़ी भी जाम में फंस गई थी। 15 मिनट बाद वाहन सीएचसी पहुंचा था तो युवक को मृत घोषित कर दिया गया था। लोगों ने राज्यसभा सांसद को जाम की समस्या से अवगत कराया था। सांसद ने थाना प्रभारी को राजीव चौक पर जाम की समस्या का स्थाई समाधान कराने को कहा था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर राजीव चौक पर जाम लग गया। मौके पर केवल एक होमगार्ड मौजूद था, जिसे वाहनों को निकलवाने में भारी दिक्कतें आईं। जाम में फंसने से वाहन चालक भी परेशान हुए। जाम लगने के बाद भी ई रिक्शा चालक और मैजिक, ऑटो चालक वाहनों को हाईवे पर ही लेकर खड़े रहे। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि कुछ पुलिसकर्मी परीक्षा ड्यूटी में लगे हैं। कुंभ ड्यूटी पर गए पुलिसकर्मियों में चार ही वापस आए हैं। इस कारण समस्या हो रही है। जल्द ही समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें