फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिस की मदद से हुआ राजेश का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
गांव धनसिंहपुर में राजेश की  मौत पर रोते परिजन। संवाद
विज्ञापन
खुटार। पिकअप की टक्कर से गंभीर घायल गांव धनसिंहपुर के कांवड़िये राजेश (40) की इलाज के दौरान मौत के बाद रविवार को पुलिस की मदद से अंतिम संस्कार किया गया। राजेश के परिजनों की गरीबी को देखते हुए अंतिम संस्कार की पूरी व्यवस्था पुलिस ने की।
विज्ञापन

धनसिंहपुर गांव से करीब 60 श्रद्धालु 18 अगस्त को कांवड़ लेने फर्रुखाबाद जा रहे थे। शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर खुटार क्षेत्र के अठकोना गांव के पास पीछे से आई पिकअप से कांवड़ियों की ट्रॉली में टक्कर लग गई थी। हादसे में राजेश समेत पांच कांवड़िये घायल हुए थे। हादसे के बाद कांवड़ियों ने पिकअप चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था और हाईवे पर जाम लगा दिया था।
लोगों के समझाने पर जाम खोला गया था। राजेश का लखनऊ में इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया था। देर राम शव घर पहुंचा।
हंगामे की आशंका पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई। रविवार सुबह सीओ प्रावीण मलिक, पुवायां थाना प्रभारी आरके रावत और खुटार थाना प्रभारी अरविंद कुमार गांव पहुंचे और राजेश की पत्नी किशोरी देवी से वार्ता की। गांव के लोगों ने बताया कि राजेश अत्यंत गरीब थे और उनकी मजदूरी से ही परिवार की गुजर होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी के पास अंतिम संस्कार तक के रुपये नहीं हैं। इसके बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार से संबंधित सारी सामग्री मंगवाकर राजेश का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें