फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गबन के आरोपी की तलाश में राजस्थान पुलिस का छापा

Tue, 15 Dec 2015 11:56 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के श्री गंगानगर में जूते का कारोबार करने वाले एक व्यक्ति ने कमेटी चलाकर करीब ढाई करोड़ रुपये का गबन कर लिया। सर्विलांस की मदद से राजस्थान पुलिस मंगलवार को शाहजहांपुर पहुंची और थाना सदर बाजार पुलिस की मदद से आरोपी के घर में छापा मारा। मगर राजस्थान पुलिस के पहुंचने की भनक लगने पर आरोपी पहले ही फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के बेटे को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक श्री गंगानगर में एक व्यक्ति जूते का कारोबार करता था। उसने चार-पांच महीने पहले मार्केट में एक कमेटी डालकर दुकानदारों से करीब ढाई करोड़ रुपये जमा किए और इसके बाद गायब हो गया। दुकानदारों ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी, जिसके आधार पर राजस्थान पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कर लिया। राजस्थान पुलिस काफी दिनों से आरोपी की तलाश में थी। राजस्थान पुलिस को सर्विलांस के जरिए आरोपी और उसके बेटे की लोकेशन शाहजहांपुर में मिली। मंगलवार को शाहजहांपुर पहुंची राजस्थान पुलिस ने थाना सदर बाजार पुलिस के साथ छापा मारकर आरोपी के बेटों को एक कंप्यूटर की दुकान से हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में घंटाघर क्षेत्र में उसके घर दबिश दी। मगर पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी घर से फरार हो गया। राजस्थान पुलिस आरोपी के बेटे से पूछताछ कर कर रही है। आरोपी के बेटे ने बताया कि उसके पिता से कई साल से उसके संबंध नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें