फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राजा अजय सिंह परौर की तृतीय पुण्यतिथि मनाई

विज्ञापन
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की श्रद्धांजलि सभा में बोलते संगठन के पदा​धिकारी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे राजा अजय सिंह परौर की तृतीय पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। आयोजन बरेली मोड़ स्थित महासभा के कार्यालय पर हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष इं. भुवनेश्वर सिंह ने कहा कि सरल स्वभाव एवं सहजता से लोगों के दिलों में जगह और स्थान बनाने वाले राजा साहब को हम सभी कभी नहीं भुला सकते हैं। ब्रज प्रांत के अध्यक्ष जय गोविंद सिंह ने कहा कि राजा अजय सिंह परौर ने क्षत्रिय समाज को अपने कृतित्व एवं व्यक्तित्व से मार्ग दिखाया।
बरेली मंडल के अध्यक्ष एमपी सिंह ने राजा अजय सिंह की प्रतिमा सार्वजनिक स्थल पर लगाने तथा परौर में स्मृति वन की स्थापना करने की मांग की। जिलाध्यक्ष पदम सिंह, जिला महामंत्री मुनीश सिंह परिहार, अमित प्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुमित सिंह, भदौरिया, राजीव सिंह, निलय कुमार सिंह, सुमन कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें