फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बारिश में आई फ्लू के मरीज बढ़े

Sun, 06 Sep 2026 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों की आंखे देखते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। बारिश के मौसम में नमी बढ़ने के साथ आंखों में संक्रमण के मामले भी बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों आई फ्लू यानी कंजक्टिवाइटिस से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई हैं। आंखों में लालिमा, जलन, पानी आना, खुजली व सूजन की शिकायत के साथ आंखों से पानी निकलना जैसी शिकायतें लेकर लोग नेत्र रोग की ओपीडी में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के नए भवन में नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में शनिवार को मरीजों की भीड़ देखी गई। ज्यादातर मरीज सुबह आंख से पानी आना, कंजक्टिवाइटिस आदि के देखे गए। मरीजों को चिकित्सक डॉ. जगराज ने स्लिट लैंप के जरिये आंखों में हो रही समस्याओं को देखा। 140 मरीजों की ओपीडी में 35 से अधिक आईफ्लू की समस्याओं से घिरे देखे गए।
चिकित्सक डॉ. जगराज ने बताया, बरसात में संक्रमण वायरस काफी हद तक बढ़ जाते हैं। अब मरीजों को सुबह गर्म पानी से आंखें धोने, चश्मा पहनने व चश्मे को बार-बार साफ करने की जरूरत है। चिकित्सक जगराज ने लोगों को आंखों को बार-बार छूने या रगड़ने से बचने की सलाह दी है। संक्रमित व्यक्ति के तौलिया, रुमाल, तकिया व अन्य निजी सामान का इस्तेमाल से बचने की सलाह दी।
विज्ञापन

-
जिला अस्पताल में शुरू हुई स्वाइन फ्लू की जांच
स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए पीलीभीत मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पीलीभीत में भी एक बच्चे में स्वाइन फ्लू के पॉजिटिव केस को देखते हुए आरटीपीसीआर के जरिये स्वाइन फ्लू की जांच भी शुरू कर दी गई है। अब मरीजों को भविष्य में इन संक्रमण के संपर्क में आने पर बाहर जांच के लिए नहीं जाना पड़ेगा। मरीजों को जिला अस्पताल में ही स्वाइन फ्लू की जांच की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें