फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जलालाबाद में तेज हवा के साथ बारिश, शहर में छाए रहे बादल

Thu, 08 May 2025 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
जलालाबाद के वार्ड प्रेमनगर में बारिश के बाद हुए जलभराव से निकलते लोग। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर/जलालाबाद। मौसम का मिजाज बुधवार दोपहर फिर से बदल गया। इससे जलालाबाद और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। शहर में भी दिन में बादल छाए रहे और सामान्य से तेज हवा चली। मौसम विभाग के मुताबिक, वायुदाब नौ मिलीबार गिरा होने से तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.6 और न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई।
जलभराव से हुई परेशानी
जलालाबाद में दोपहर में 20 से 25 मिनट तक हुई बारिश से नगर के मोहल्ला प्रेमनगर, दयालनगर व गांधीनगर में जलभराव हो गया। इन गलियों में कई स्थान ऐसे थे, जहां नालियों के टूटे पटलों को बदला नहीं गया और कीचड़युक्त पानी भर जाने की वजह से वह गड्ढे राहगीरों को नजर नहीं आए। इससे कई वाहन चालक चोटिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें