घंटाघर के पास बारिश में सड़क पर भरे पानी में गुजरते वाहन। संवाद
शाहजहांपुर। काले बादल छाए लेकिन बुधवार दोपहर हल्की बारिश हुई। शनिवार रात भी बूंदाबांदी हुई। इससे गर्मी और उमस से राहत मिली। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक वायुदाब बढ़ा हुआ है। बृहस्पतिवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 6.6 मिलीमीटर बारिश हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम 30.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक वायुदाब 34 मिलीबार बढ़ा हुआ है। पूर्वी हवा चल रही है। आर्द्रता 89 प्रतिशत है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। बृहस्पतिवार को मौसम शुष्क रहने के साथ तापमान में वृद्धि होने से उमस बढ़ने की संभावना है।
घंटाघर के पास बारिश में सड़क पर भरे पानी में गुजरते वाहन। संवाद