फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश : खुदी सड़कों पर जलभराव से बुरा हाल, पैदल चलना भी मुश्किल

Sun, 03 Mar 2024 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बारिश के बाद शहर की खोदी हुई सड़कों का शनिवार को बुरा हाल हो गया। सुबह से हो रही बारिश के कारण सड़कों पर कीचड़ और जलभराव के चलते वाहन चालकों के साथ ही पैदल चलने वालों को भी निकलने में मुसीबत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सीवर लाइन बिछाने के लिए शहर की लगभग सभी सड़कों को खोदा गया है। सामान्य दिनों में ही इन सड़कों पर चलना मुश्किल होता है। ऊपर से बारिश होने पर इनकी हालत और ज्यादा खराब हो गई। सबसे ज्यादा खराब स्थिति बहादुरगंज पचराहा से निशात रोड की रही। इसको कुछ दिन पहले ही सीवर लाइन की खोदाई के लिए खोदा गया था। सीवर लाइन बिछाने के बाद मिट्टी डालकर गड्ढों को भर दिया गया। जोकि बारिश के कारण गीली होने से कीचड़ में तब्दील हो गई और फिसलन बढ़ गई। इस रोड से निकलने वाले वाहन चालक और राहगीर गिरते पड़ते रहे। बहादुरगंज पचराहे पर तांगे का घोड़ा फिसलकर नाले में गिर गया। तांगा चालक व अन्य लोगों ने बमुश्किल घोड़े को नाले से निकाला। इसी तरह से लाल इमली से पंखी चौराहा मार्ग और रोडवेज के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग वाली रोड पर कीचड़ हो गई। जबकि कचहरी के आसपास सभी रोड़ों का बुरा हाल रहा। इनके अलावा तारीन टिकली से घंटाघर मार्ग व दूसरी सड़कों पर फिसलन के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सीवर लाइन का कार्य पूरा करने के बाद सड़कों को पीडब्लयूडी के हैंडओवर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन सड़कों पर काम चल रहा है, उनको ठीक करवाया जाएगा। - कपिल एम. सिंह, एक्सईएन, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें