फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे और परिवहन निगम से बुजुर्गों ने मांगीं सुविधाएं

Sun, 05 Apr 2015 11:55 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिकों ने जिले के जन प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि बुजुर्गों को ट्रेनों और रोडवेज बसों में सफर के दौरान रेलवे और परिवहन निगम से जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने को आगे आएं। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी की एसपी कॉलेज कैंपस में हुई बैठक में वरिष्ठ नागरिकों ने सफर के दौरान होने वाली दिक्कतें प्रमुखता से उठाईं।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सोसाइटी के अध्यक्ष जितेंद्र देव सक्सेना ने कहा कि रेलवे बोर्ड ए ग्रेड के स्थानीय स्टेशन पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग टिकट विंडो खोलने का आदेश दे चुका है। इसके बावजूद यह समझ से परे है कि मालगोदाम की ओर कंप्यूटराइज्ड टिकट विंडो खोलने के बजाय साधारण टिकट विंडो बंद करके यात्रियों को प्रताड़ित क्यों किया जा रहा है।  
वक्ताओं ने पैसेंजर श्रेणी की लखनऊ तक जाने वाली मेमू ट्रेन की बोगियों में शौचालय की कमी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इससे सफर करने वाले यात्रियों को दिक्कत होने के साथ बोगियों में गंदगी बढ़ रही है। बैठक में प्रस्ताव पारित करके बुजुर्गों ने रेलवे से जरूरी सुविधाएं दिलाने के लिए सांसद कृष्णा राज से प्रयास करने का आग्रह किया। साथ ही राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा और अन्य विधायकों से निगम की बसों में वरिष्ठों को किराए में छूट दिलाने और अधूरी सीवर लाइन का निर्माण पूरा कराने का अनुरोध किया। इस मौके पर विष्णु प्रकाश गुप्ता, मेहर चंद्र मेहता, श्याम सुंदर गुप्ता, कैलाश सक्सेना, देवेंद्र मोहन, सुरेश गुप्ता, हरचरन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें