फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्मार्ट रोड के निर्माण में रेलवे का अंडरपास बना रोड़ा

विज्ञापन
स्मार्ट रोड के बीच में आने वाला रेलवे का अंडरपास - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के सुभाषनगर कॉलोनी से रिंग रोड तक बन रही स्मार्ट रोड का कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है। स्मार्ट रोड को रिंग रोड से जोड़ने के बीच में रेलवे का अंडरपास आड़े आ रहा है। इसको चौड़ा करने की अनुमति अभी तक नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत एक किमी लंबी और 30 मीटर चौड़ी स्मार्ट रोड बनाई जा रही है। इसमें 13.50 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। रोड बनाने का काम 25 दिसंबर 2021 को शुरू हुआ था। मार्च 2023 तक निर्माण कार्य पूरा किया जाना है। एक किमी लंबी स्मार्ट रोड में अब तक 700 मीटर का निर्माण पूरा हो पाया है। 300 मीटर रोड का काम रुका हुआ है। इसका कारण स्मार्ट रोड और रिंग रोड के बीच आने वाला रेलवे का अंडरपास है। इसका चौड़ीकरण किया जाना है। इसके लिए रेलवे की अनुमति नहीं मिल पा रही है। जबकि पीडब्ल्यूडी की ओर से रेलवे के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर अंडरपास के चौड़ीकरण की अनुमति मांगी गई थी।
जिला पंचायत की जमीन में बना रेलवे का अंडर पास
स्मार्ट रोड और रिंग रोड के बीच में आना वाला रेलवे का अंडरपास जिस जमीन पर बना है उसमें कुछ जिला पंचायत की है। जिसकी जानकारी पीडब्ल्यूडी की ओर से दिखवाए गए नक्शे में स्पष्ट हुई है। हालांकि जिला पंचायत की ओर से स्मार्ट रोड बनाए जाने के लिए जमीन मिलने में कोई परेशानी नहीं है। रेलवे की ओर से अंडरपास को चौड़ा किए जाने की अनुमति मिलने में समय लग रहा है। जबकि अंडरपास के ऊपर से गुजरने वाली रेलवे लाइन निष्प्रयोज्य हो चुकी है।
विज्ञापन

उड़ते धूल के गुबार से लोग परेशान
700 मीटर स्मार्ट रोड बनकर तैयार है। रोड के बीच में डिवाइडर, दोनों किनारों पर नाला और डक्ट का निर्माण कार्य चल रहा। सुभाषनगर नगर की ओर से चलने पर स्मार्ट रोड का कुछ हिस्सा तथा रेलवे के अंडरपास से पहले से रिंग रोड तक के कुछ भाग में अभी कोई काम नहीं हुआ है। इस निर्माणाधीन स्मार्ट रोड से आवागमन लगातार जारी है, जहां पर रोड नहीं बनी है, वहां मिट्टी पड़ी है। वाहनों के निकलने पर धूल का गुबार उड़ता रहता है। इससे अन्य वाहन चालकों व राहगीरों की आंखों के सामने धूल के अलावा कुछ नहीं दिखाई नहीं देता। कपड़े गंदे होने के साथ ही बीमार होने का खतरा है।
सड़क को यूटिलिटी डक्ट की उपयोगिता के साथ बनवाया जा रहा
सुभाषनगर से रिंग रोड तक जोड़ने के लिए लगभग एक किलोमीटर लंबे और 30 मीटर चौड़े स्मार्ट रोड का निर्माण 13.50 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। इस रोड के दोनों और 7.5-7.5 मीटर सड़क वाहनों के आवागमन के लिए बनेगी। सड़क के दोनों ओर तीन-तीन मीटर फुटपाथ का निर्माण भी कराया जा रहा। इस निर्मित सड़क को यूटिलिटी डक्ट की उपयोगिता के साथ बन रही है। इससे लोगों को बिजली-पानी, गैस कनेक्शन आदि लेने पर सड़क काटने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें