फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिग्नल ऑफिस के सामने रेलकर्मियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 21 Nov 2015 11:06 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
संकेत विभाग से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारियों और अनुभागीय अधिकारियों के बीच शनिवार को वार्ता विफल हो गई। नरमू के पदाधिकारियों ने वार्ता के दौरान सहायक अभियंता संकेत एवं दूरसंचार पर अभद्र भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए वार्ता का बहिष्कार कर दिया। बाद में यूनियन के नेताओं ने रेलकर्मियों के साथ गोविंदगंज रेलवे कॉलोनी जाकर वहां सहायक अभियंता सिग्नल कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के संकेत अनुभाग से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए नरमू के शाखा अध्यक्ष ओम शिव अवस्थी और शाखा सचिव नरेंद्र त्यागी ने पिछले दिनों मुरादाबाद के अधिकारियों से संपर्क साधा था। डीआरएम ऑफिस से द्विपक्षीय वार्ता के लिए शनिवार का दिन तय किया गया था। नियत समय पर नरमू के पदाधिकारी वार्ता के लिए संकेत एवे दूरसंचार विभाग के सहायक अभियंता से मिले। वार्ता के दौरान एएसटीई अतेश कुमार ने रोस्टर के पालन की मांग को लेकर कर्मचारियों पर तीखी टिप्पणी कर दी।
इससे कर्मचारी नेताओं का पारा हाई हो गया और उन्होंने नारेबाजी शुरू करा दी। कर्मचारियों को प्रदर्शन करते देख एएसटीई भी ऑफिस से अपने सरकारी आवास पर चले गए। इस बीच, नरमू के शाखा सचिव त्यागी ने सारे घटनाक्रम की सूचना दूरभाष पर मुरादाबाद स्थित सीनियर डीएसटीओ रवींद चौधरी को दी। चौधरी ने फोन पर एएसटीई को नरमू प्रतिनिधियों से वार्ता करने का निर्देश दिया, लेकिन वह आवास से दफ्तर पहुंचे ही नहीं।
विज्ञापन



रेलकर्मियों में इसलिए पनपी नाराजगी
विभिन्न अनुभागों के रेल कर्मचारियों की ड्यूटी के लिए नियत समय का रोस्टर लागू है। मुरादाबाद और बरेली जंक्शन के पॉवर केबिन में आठ घंटे का ड्यूटी रोस्टर प्रभावी है, लेकिन यहां रेलवे के संकेत एवं दूरसंचार समेत अन्य अनुभागों में कर्मचारियों से 24 घंटे ड्यूटी ली जा रही है। यही नहीं, ड्यूटी पर किसी कारण उपस्थित नहीं होने पर चार्ज शीट देकर दंडित किया जाता है। इसी समस्या पर बुलाई गई वार्ता में कर्मचारी पक्ष को जली-कटी सुनाए जाने से रेलकर्मियों में नाराजगी बढ़ गई।


आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी
सहायक अभियंता दूरसंचार के व्यवहार से क्षुब्ध नरमू के पदाधिकारियों ने ड्यूटी रोस्टर का पालन नहीं करने के विरोध में आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। नरमू के शाखा सचिव त्यागी के अनुसार समस्या का समाधान स्थानीय अधिकारियों को ही करना है, लेकिन कर्मचारियों के सम्मान से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में यूनियन की रोजा इकाई के सचिव अमित भागवत, महावीर सिंह, नूर मोहम्मद, एसके राव, चंदा, विवेक कुमार, जितेंद्र, बाबूराम, रामहरी मिश्रा, सुनील कुमार, श्यामा चरण, कृष्ण कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें