शाहजहांपुर। सत्याग्रह एक्सप्रेस बुधवार रात को ढाई घंटे देरी से आई। इसकी वजह से रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एक दिन पहले भी ट्रेन देरी से आई थी, जिसका कारण रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का कार्य होना बताया जा रहा है।
रोजा-सीतापुर के बीच नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते तीन दिन से लगातार सत्याग्रह एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट आ रही है। इंटरलॉकिंग कार्य के चलते बरतारा, उचौलिया, जंग बहादुरगंज लूप लाइन काम नहीं कर रही है। केवल मेन लाइन से ट्रेनों का संचालन हो रहा है, जिस कारण स्टेशन पर ट्रेन को रोकना पड़ा। ढाई घंटे बाद जब ट्रेन चली तब यात्रियों ने राहत की सांस ली। रेलवे पूछताछ केंद्र पर सही जानकारी न देने पर यात्रियों ने नाराजगी जताई। ट्रेन बुधवार रात 12:50 बजे की जगह 3:45 बजे रोजा रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तब यात्रियों ने राहत की सांस ली। संवाद