फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 से चलेगी पोरबंदर मुजफ्फरनगर स्पेशल ट्रेन, शाहजहांपुर में होगा ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। धीरे-धीरे ही सही रेल यातायात ट्रैक पर आने लगी है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कई ट्रेनें विभिन्न रूटों पर चलाने की घोषणा की है। इनमें 09269 पोरबंदर मुजफ्फरनगर स्पेशल ट्रेन भी शामिल है। यह ट्रेन 21 जनवरी को पोरबंदर से चलेगी और वापसी में 24 जनवरी को मुजफ्फरनगर से 09270 नंबर गाड़ी के रूप में चलेगी। इस ट्रेन का ठहराव शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर भी होगा। ट्रेन के चलने से दिल्ली व लखनऊ आने व जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा। यह जानकारी शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के सीएमआई मनोज सिंह ने दी है।
विज्ञापन

वर्तमान में अप व डाउन लाइन की करीब 20 स्पेशल ट्रेनों का ठहराव शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर हो रहा है। इसमें गंगा सतलुज, श्रमजीवी सुपरफास्ट, हावड़ा-पुरी एक्सप्रेस, बेगमपुरा, देहरादून जनता एक्सप्रेस, दून, न्यू दिल्ली एक्सप्रेस, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, श्रमजीवी सुपरफास्ट, गोरखपुर राप्ती गंगा, सत्याग्रह, लखनऊ मेल आदि ट्रेनें शामिल हैं। ये ट्रेनें कोरोना संक्रमण के चलते बंद चल रहीं थीं। इनका धीरे-धीरे संचालन शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें