फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब रथ की टक्कर से मवेशी की मौत, 20 मिनट खड़ी रही मालगाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा/शाहजहांपुर। अप लाइन पर रोजा-शाहजहांपुर के बीच एक घंटा 15 मिनट का ब्लॉक लिया गया, इस वजह से गरीबरथ एक्सप्रेस रोजा रेलवे स्टेशन बीस मिनट पर खड़ी रही। जहां से चलने के बाद ट्रेन से मवेशी टकरा गया, जिससे ट्रेन फिर खड़ी हो गई।
विज्ञापन

सोमवार को रोजा-शाहजहांपुर के बीच रेल पटरी की मरम्मत के लिए दोपहर बाद 3:10 से 4:15 बजे तक सवा घंटे का ब्लॉक लिया गया था। जिस कारण आप लाइन पर यातायात बाधित रहा। वहीं, लखनऊ से बरेली को जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस को रोजा स्टेशन पर रोक लिया गया। ट्रेन करीब आठ मिनट तक रुकी रही। रोजा से चलने के बाद ट्रेन से मवेशी टकरा गया। लोको पायलट ने शाहजहांपुर पावर केबिन को सूचना दी। इस पर अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मवेशी के शव को हटाया। इसके पीछे आने वाली मालगाड़ी को 20 मिनट तक रुकना पड़ा। मालगाड़ी के अलावा किसी अन्य ट्रेन को रोकने की जरूरत नहीं पड़ी और यातायात संचालित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें