फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजा-शाहजहांपुर के बीच रहा दो घंटे का ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा-शाहजहांपुर के बीच रविवार को दो घंटे का ब्लॉक लिया गया। इस दौरान गैंगमैनों ने ट्रैक पर मेंटीनेंस का काम किया। ब्लॉक के समय अपलाइन पर कोई सवारी गाड़ी नहीं थी, लेकिन सुबह से ही ट्रेनों के देरी से चलने की वजह से कई यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

रविवार को रोजा-शाहजहांपुर के बीच ट्रैक मेंटीनेंस के लिए दोपहर एक बजकर 25 मिनट पर ब्लॉक लिया गया। गैंगमैनों ने दो घंटे तक ट्रैक पर मरम्मत और सुधार का काम किया। शाम तीन बजकर 25 मिनट पर ब्लॉक खत्म हुआ। जिसके बाद ट्रेनों को संचालित किया गया। हालांकि इस बीच कोई सवारी गाड़ी अप लाइन पर नहीं थी, लेकिन एक-दो मालगाड़ी को रोजा जंक्शन और उसके पीछे के स्टेशन पर रोका गया। ब्लॉक खत्म होने के बाद उनको चलाया गया।
वहीं, बरेली की ओर जाने वाली कई अपने निर्धारित समय के बाद चलने के कारण शाहजहांपुर देरी से आईं। जिनमें रोजा-बरेली एक्सप्रेस सुबह साढ़े छह बजे के जगह 6.41 बजे शाहजहांपुर आई। अवध आसाम 10.26 बजे, बरेली एक्सप्रेस 11.16 बजे, टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस 11.35 बजे, जननायक एक्सप्रेस शाम 4.33 बजे स्टेशन पर आ सकी। ऐसे में इन ट्रेनों के यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। ट्रेन के निर्धारित समय पर स्टेशन पहुंचे यात्री पूछताछ केंद्र के चक्कर लगाते देखे गए।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मेंटीनेंस का काम करने के लिए दो घंटे का ब्लॉक लिया गया था। उस समय यात्री गाड़ियों का समय न होने से यात्रियों को परेशानी नहीं उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें