रोजा (शाहजहांपुर)। लखनऊ से चली उपासना एक्सप्रेस की रोजा जंक्शन पर चेन पुलिंग कर दी गई, जिससे ट्रेन स्टेशन पर खड़ी हो गई। चेन पुलिंग की सूचना पर आरपीएफ तुरंत प्लेटफार्म पर पहुंची और चेन पुलिंग करने वाले को गिरफ्तार कर लिया। उसका रेलवे एक्ट की धाराओं में चालान कर दिया गया है। आरपीएफ उप निरीक्षक नरवीर सिंह ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति खालिद मोहम्मद है, जो लखनऊ का रहने वाला है। वह यहां बहादुरगंज में रहकर नौकरी करता है। वह रन थ्रू होने की वजह से उपासना एक्सप्रेस का रोजा में ठहराव नहीं है।