फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात रसुईया के पास मालगाड़ी दो भागों में बंटी, दो से ढ़ाई घंटा लेट आईं ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरेली के पास स्थित रसुईया-चनेहटी स्टेशन के पास मालगाड़ी की कपलिंग खुल गई। जिससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। डाउन लाइन पर हुई घटना से घंटों रेल यातायात प्रभावित रहा। लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनें शाहजहांपुर दो से ढाई घंटे की देरी से पहुंची, जिससे यात्रियों को सुबह ब्लॉक और रात को कपलिंग के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार रात 12 बजे कपलिंग खुलने से मालगाड़ी दो हिस्से में बंट गई, जिसकी सूचना कंट्रोल को देने के बाद बरेली से सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने मौके पर पहुंचकर कपलिंग को बदला, इसके बाद रेल यातायात सुचारु हो सका। इस बीच डाउन लाइन की ट्रेनों को बरेली में ही रोक दिया गया। जिस कारण शाहजहांपुर की ओर आने वाली ट्रेनें दो से ढाई घंटा देरी से पहुंची, जिनमें नौचंदी, सद्भावना, पद्मावत, काठगोदाम, दून, सत्याग्रह आदि ट्रेनें शामिल रहीं। इन ट्रेनों से लखनऊ और उससे आगे का सफर करने के लिए पहले से रिजर्वेशन करा चुके लोगों का इंतजार बढ़ गया, जिस वजह से उन्हें परेशानी भी उठानी पड़ी।
रविवार सुबह ब्लॉक के कारण लेट हुईं थीं ट्रेनें
- रात को डाउन लाइन पर मालगाड़ी की कपलिंग खुलने से शाहजहांपुर में रेल यात्रियों को घंटों ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। वहीं, रविवार सुबह सवा 11 से शाम 3.30 बजे तक अप लाइन पर मेगा ब्लॉक के चलते यात्री बरेली की ओर जाने के लिए तरसते रहे। चार घंटों तक उन्हें कोई ट्रेन नहीं मिली और जब ब्लॉक समाप्त हुआ तो ट्रेनें चार से पांच घंटा देरी से आईं। इसी तरह लखनऊ जाने वाले यात्रियों की रात और बरेली की तरफ यात्रा करने वालों का पूरा दिन खराब हो गया।
विज्ञापन

- मालगाड़ी की कपलिंग खुलने की घटना बरेली क्षेत्र में हुई थी, जिस वजह से कुछ ट्रेनें रात को अपने निर्धारित समय से दो से ढाई घंटे की देरी से आईं थी। इनमें सत्याग्रह दो, शहीद एक्सप्रेस ढाई और पद्मावत दो घंटे लेट रहीं। - मनोज कुमार, स्टेशन अधीक्षक शाहजहाुंपर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें