फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में यात्री की बिगड़ी हालत, रोजा में मिला उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा। बनारस से बरेली जा रही ट्रेन के एसी कोच में सीट नंबर छह पर सफर कर रहे बनारस निवासी 35 वर्षीय अनिल कुमार की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें बरेली जाना था। हरदोई से ट्रेन जैसे ही शाहजहांपुर की ओर बढ़ी, तभी रास्ते में उन्हें ट्रेन के अंदर की उल्टियां होने लगीं। अन्य यात्रियों ने टीटीई को जानकारी दी। टीटीई ने कंट्रोल को बताया, फिर कंट्रोल के आदेश पर ट्रेन को रोजा में शनिवार सुबह 11:55 बजे रोका गया। यहां डॉ. संजय राय ने अपनी टीम कुलदीप, अनिल, नरेश के साथ मिलकर मरीज का उपचार किया। इसके बाद वह ट्रेन से बरेली रवाना हो गया।। ट्रेन करीब 20 मिनट खड़ी रही। ब्यूरो
विज्ञापन

भावलखेड़ा। ग्राम रौसर कोठी निवासी शिव कुमार ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव के छोटे,सुनील व लालाराम ने पुराने विवाद के चलते लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में उसके चोटें आ गईं। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शांति भंग की धारा में चालान कर दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें