तिलहर। शनिवार को दूसरे दिन तिलहर निगोही मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 334 पर मेगा ब्लॉक लेकर डाले गए नए स्लीपर के समीप नई गिट्टी डालकर उसकी पैकिंग की गई। लाइन पर काम होने के कारण दूसरे दिन भी क्रॉसिंग बंद रही। जिसको लेकर लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। रविवार को तीसरे दिन भी काम होने का कारण के रेलवे क्रॉसिंग बंद रहेगी।
रेलवे विभाग के सेक्शन इंजीनियर आशुतोष कुमार ने मेगा ब्लॉक लेकर तिलहर निगोही मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 334 पर नई गिट्टी डालकर पैकिंग का कार्य कराया। आशुतोष कुमार ने अपरान्ह दो बजे से सायं पांच बजे तक का मेगा ब्लॉक लेकर मेन लाइन पर कार्य कराया। उन्होंने बताया इस दौरान स्लीपर के नीचे नई गिट्टी और पैकिंग का कार्य रविवार को भी जारी रहेगा। मेगा ब्लॉक के दौरान तिलहर निगोही मार्ग पर आने जाने वाले लोग गेट नंबर 335 तिलहर कोल्ड स्टोर तथा 336 गुल चंपा क्रॉसिंग से निकलने को विवश हुए।