अल्हागंज। क्षेत्र के हुल्लांपुर चौराहे के पास फर्रुखाबाद की तरफ से आ रही एक कार से पुलिस ने एक पेटी से 650 पौवे हरियाणा की अंग्रेजी शराब सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। थाना इंचार्ज ने बताया कि पकड़े गए लोगों में अनिल कुमार पुत्र महेंद्र निवासी रावतपुर, नरेश सोनी पुत्र विशेश्वर निवासी सकरा थाना मुजफ्फरनगर, महेंद्र पुत्र ध्रुव निवासी रानी सराय पटना बिहार हैं, इन लोगों पास से दो चाकू भी बरामद किए गए हैं।