खुदागंज। कस्बा के मोहल्ला राठान निवासी अशोक कुमार पुत्र रामभरोसे ने थाने पर तहरीर देकर गांव के ही कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। जिसकी तहरीर थाना खुदागंज में दी गई।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित अशोक ने बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे वह अपने मकान के दरवाजे पर बैठा था। तभी मोहल्ले के कुछ लोग नशे में धुत्त होकर, हाथ में लाठी डंडे लेकर उसके दरवाजे पर आ धमके और उसके घर में घुसकर महिलाओं, बच्चों व उसके साथ मारपीट की। लाठी-डंडों से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने अभी तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।