फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे का रहा ब्लॉक, रुकी रहीं मालगाडिय़ां

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/रोजा। शाहजहांपुर और रोजा के बीच डाउन लाइन पर रेलवे ट्रैक की मरम्मत कार्य के लिए रविवार को दो घंटे का ब्लॉक लिया गया। इस दौरान मालगाड़ियों को अलग-अलग स्टेशन पर रोक दिया गया। हालांकि यात्री ट्रेनें प्रभावित नहीं हुईं।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब 2:25 बजे राजधानी एक्सप्रेस के गुजर जाने के बाद मरम्मत कार्य शुरू करने के लिए 2:30 बजे ब्लॉक लिया गया। इसके बाद रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का कार्य शुरू हुआ। इस दौरान एक मालगाड़ी को शाहजहांपुर स्टेशन पर रोक दिया गया, वहीं दूसरी मालगाड़ी को बंथरा स्टेशन पर रोक दिया गया। रेलवे ट्रैक दुरुस्त होने के बाद शाम 4:30 बजे यातायात बहाल किया गया। ब्लॉक के दौरान यात्री ट्रेनों का संचालन नहीं था। इसलिए यात्री ट्रेनों पर इसका प्रभाव नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें