शाहजहांपुर। रोजा से लखनऊ तक ओएचई लाइन के मेंटीनेंस के लिए गुरुवार सुबह आठ बजे से ब्लॉक लिया गया। यह ब्लॉक शुक्रवार शाम छह बजे तक चलेगा। इस बीच मेंटीनेंस का काम हुआ और मालगाड़ियों का संचालन डबल इंजन लगाकर किया गया। एक दिन पहले ही डीवीजन कार्यालय से पत्र जारी कर 10 सितंबर को सुबह 8:00 बजे से 11 सितंबर शाम 06:00 बजे तक लखनऊ-रोजा सेक्शन में ओएचई लाइन मेंटीनेंस के लिए ब्लॉक लिए जाने की जानकारी दी गई थी। मेंटीनेंस का काम होने के समय मालगाड़ियां डबल इंजन लगाकर चलाई गई। बता दें कि ब्लॉक के कारण डबल इंजन से मालगाड़ियों का संचालन करने के लिए पहले से ही लोको पायलटों का इंतजाम किया गया था।