फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे इंटर कॉलेज के पहलवान रहे हावी  

Mon, 19 Sep 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक स्कूलों की जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में रेलवे इंटर कॉलेज ओवरऑल चैंपियन रहा है। प्रतियोगिता में चयनित पहलवान मंगलवार को मंडल प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि खेलकूद प्रतियोगिताओं को प्रोत्साहन और प्रतिभाओं को तराशने के लिए माध्यमिक स्कूलों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सोमवार को रेलवे इंटर कॉलेज में हुई। इसमें सात स्कूलों के करीब 62 पहलवानों ने भाग लिया।
अंडर 14 के 32 किग्रा वर्ग में रोहित सिंह, इदरीश मोहम्मद और अनुराग सिंह ने जीत हासिल की है। सभी रेलवे इंटर कालेज के छात्र हैं। 41 किग्रा वर्ग में जनता इंटर कालेज के सुमित सैनी, जबकि रेलवे इंटर कालेज के सौरभ सिंह और शिवम् कुमार सक्सेना ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन

अंडर 17 के 42 किग्रा वर्ग में रेलवे इंटर कॉलेज के मुकुल सिंह, मुनीश पाल और हरी सिंह यादव, जितेन्द्र सिंह ने अपना परचम पहराया है, जबकि 58 किग्रा वर्ग में अंडर 19 संजय कुमार सरस्वती के छात्र दिव्यांशु दीक्षित ने जीत हासिल की है। इसके अलावा विभिन्न वर्गो में रामलखन राठौर, नीलेश पाल, वैभव सिंह, सुमित मिश्रा, अनमोल सक्सेना सभी रेलवे इंटर कालेज के छात्रों का दबदबा रहा है।
इसके अलावा अन्य वर्ग में रघुराज प्रताप सिंह, रोहित कुमार गुप्ता, रजत गुप्ता, बलवंत सिंह, राहुल सिंह, सत्यम् सिंह आदि पहलवानों को मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।
प्रतियोगिता का प्रारंभ प्रधानाचार्य कन्हैया लाल ने अखाड़े के पूजन के बाद शुरू किया। बाद में सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर अजीत सिंह, गंगाराम प्रेमी, अनिल मालवीय, रामकुमार, रत्नेश शुक्ला, योगेंद्र सिंह और पवन राजपूत आदि खेल प्रशिक्षक मौजूद थे 
कलान स्कूल के बच्चों को नहीं दिया मौका
कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंचे मिथलेश कुमारी इंटर कालेज कलान के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता में शामिल नहीं करने का आरोप लगाया गया है। प्रबंधक राजीव गुप्ता ने बताया कि इनका स्कूल सभी खेलों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर रहा है। खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में हुआ, इसके बावजूद उनके कालेज की छात्र-छात्राओं को कुश्ती में शामिल नहीं किया गया। कालेज के व्यायाम शिक्षक ब्रजेश यादव वाहन से खिलाड़ियों को लेकर रोजा पहुंचे थे। टीम को न खिलाने की शिकायत डीआईओएस से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें